सारण32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सारण के एकमा में थानाध्यक्ष को छह घंटे तक गांववालों ने बंधक बनाया। संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की पिटाई भी की।
- थानाध्यक्ष चरणजीत सिंह चुनाव में शांति व्यवस्था बहाल करने के मकसद से 107 की नोटिस लेकर पहुंचे थे अतरसन्न गांव
- वरीय पुलिस अधिकारी के आदेश पर थानाध्यक्ष को छह घंटे बाद छुड़वाया गया
सारण के एकमा से बड़ी खबर आ रही है, जहां पुलिस द्वारा 60 ग्रामीणों को 107 की नोटिस भेजने पर गांववालों ने थानाध्यक्ष चरणजीत दास को छह घंटे तक बंधक बनाकर रखा। मामला रसूलपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत अतरसन्न गांव की है, जहां चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बहाल करने के मकसद से पुलिस ने कुछ लोगों को शनिवार को 107 की नोटिस भेजी। रसूलपुर थाना के थाना प्रभारी जैसे ही गांव पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद संदेह के आधार पर एक अन्य ग्रामीण की जमकर पिटाई भी की। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिसकी पिटाई हुई है, उसके थाना से अच्छे सम्पर्क है। उसी के कहने पर पुलिस गांव पहुंची थी। इससे ग्रामीण बुरी तरह भड़क गए और थानाध्यक्ष पर टूट पड़े। इसके बाद गांववालों ने जमकर बवाल काटा। मामला के तूल पकड़ने पर पुलिस के वरीय अधिकारी के आदेश पर ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को छोड़ा।
Source link