बक्सरएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक तस्वीर।
- ऑटो में लदी सब्जी पुल पर बिखरी, पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त किया
- दोनों के आंखों के ऊपर चुभा शीशा, लोगों ने करवाया अस्पताल में भर्ती
बक्सर में वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पर कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बुधवार दोपहर यूपी के बलिया जिले के गौहबर निवासी रघुवीर सिंह अपनी ऑल्टो कार से बिहार आ रहे थे। वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पर पहुंचते ही ऑटो से टक्कर हो गई। ऑटो में लदी सब्जी पुल पर बिखर गई। दोनों वाहन चालक घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने दोनों इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने बताया कि दोनों के आंखों के ऊपर शीशा टूटने के कारण गहरा जख्म हो गया है, जिसमें टांके लगाए जा रहे हैं। घायल ऑटो चालक नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस के निवासी बिट्टू पांडेय हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
Source link