बक्सर12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सिकरौल थाना क्षेत्र के आरोप खुर्द गांव की बधार में 10 बीघा खेतों में लहलहाते धान की फसल पर कुछ असमाजिक तत्वों ने दवा का छिड़काव कर नष्ट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में किसान ने थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराया है। दर्ज एफआईआर के अनुसार बसांवकला गांव निवासी शिवशंकर चौबे , शिवमुनि चौबे तथा गड़हिया गांव निवासी वशिष्ठ सिंह के 10 बीघा खेत में धान की फसल लहरा रही थी। विगत रात जब वे अपने खेत का सिंचाई करने गए, तो देखे कि 10-12 की संख्या में आरोपी उनके खेत में दवा की छिड़काव कर रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाने लगे। शोर होते ही सभी लोग भाग गए। सुबह पुनः जब खेत पर गए तो देखा कि 10 बीघे में लहलहाते धान का फसल झुलसकर नष्ट हो गए हैं। थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि किसान द्वारा दिए गए आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
Source link