मधुबन9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- सरकार के आदेश के बाद तैयारी हुई शुरू
जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन को अगामी 08 अक्टूबर से खोलने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। जिससे जैन समाज ने खुशी जाहिर की है। गौरतलब है की जैन समाज का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल पिछले 22 मार्च से पूरे विश्व में फैले कोरोना कोविड -19 के भय से पूर्णरूप से बंद कर दिया गया है। जिससे मधुबन में स्थित सभी धर्मशाला बंद है। महीनों से लगातार बंद रहने से पूरी व्यवस्था चाैपट हाे चुकी है। श्रद्धालुओं का आना बिल्कुल बंद है, लिहाजा बेराेजगारी चरम पर पहुंच गई है। लेकिन अब खोलने का आदेश राज्य सरकार द्वारा दिया गया है। सरकार द्वारा खाेले जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय लाेगाें के अलावा देश भर के जैन श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दाैड़ गई है।
विदिह हो की पूरे वर्ष शिखरजी की यात्रा पर पूरे देश विदेश से दो से ढाई लाख श्रद्धालु आते हैं, और मधुबन में छोटी बडी करीब 30 से 35 धर्मशालाऐं इसी पर निर्भर है। जहां पर तीर्थयात्री ठहर कर आनंद से पर्वत की वंदना करते है। एवम यात्रा का लाभ उठाते है। लेकिन जब यात्रियों का आगमन बंद रहा तो संस्थाओं की व्यस्था भी चरमरा गई है। लेकिन तीर्थ स्थल खोलने की सूचना मिलते ही लाेगाें में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सरकार के निर्णय का स्वागत दीपक भाई मेपानी, सुधाकर अन्नदाते, मनोज जैन, सुमन सिन्हा, दीपक बैगानी, संजीव पाण्डेय, सुजीत सिन्हा, इन्द्रदेव शर्मा, प्रद्दुमन जैन, संजीव जैन, प्रभाश जैन, अशोक कुमार यादव, रीतेश मंदिलवार, किशोर सिन्हा, देवेन्द्र जैन, नितेश जैन, पुष्पा सेठी, सुधीर जैन, सतेन्द्र जैन, मनोज कुमार जैन आदि लोगों ने किया है।
Source link